loan rates revise/सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने कर्ज लेने वाले ग्राहकों को झटका देते हुए लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में सभी अवधि के लिए 10 आधार अंकों यानी 0.10 प्रतिशत की वृद्धि की है।

loan rates revise/बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, संशोधन के बाद MCLR की दरें 8.05 प्रतिशत से 9.20 प्रतिशत के बीच हो गई हैं। इससे पहले ये दरें 7.95 प्रतिशत से 9.10 प्रतिशत तक थीं।

MCLR वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिसके आधार पर बैंक अपने ग्राहकों को लोन देते हैं। इससे कम दर पर सामान्यतः MCLR से जुड़े लोन की पेशकश नहीं की जाती। बैंक फंड की लागत और अन्य वित्तीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर इसमें बदलाव करते हैं। जिन ग्राहकों के फ्लोटिंग रेट लोन MCLR से जुड़े हैं, उनकी ब्याज दर रीसेट होने पर बढ़ सकती है। इसका असर EMI बढ़ने या लोन की अवधि में बदलाव के रूप में दिखाई दे सकता है।

अलग-अलग अवधि के लिए नई MCLR दरें/loan rates revise

केनरा बैंक ने ओवरनाइट MCLR को 7.95 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.05 प्रतिशत कर दिया है। एक महीने की अवधि के लिए दर 8.05 प्रतिशत से बढ़कर 8.15 प्रतिशत हो गई है। तीन महीने की MCLR अब 8.40 प्रतिशत है, जो पहले 8.30 प्रतिशत थी।

इसी तरह छह महीने की अवधि के लिए MCLR 8.65 प्रतिशत से बढ़कर 8.75 प्रतिशत हो गई है। एक साल की अवधि पर दर 8.80 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.90 प्रतिशत की गई है। दो साल की MCLR अब 9.15 प्रतिशत है, जबकि पहले यह 9.05 प्रतिशत थी। तीन साल की अवधि के लिए दर 10 आधार अंक बढ़कर 9.20 प्रतिशत हो गई है।

FD पर भी बदली ब्याज दरें/loan rates revise

केनरा बैंक ने नवंबर में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में भी संशोधन किया है। नई दरें 2 नवंबर से लागू हैं। बैंक सामान्य नागरिकों को एफडी पर 3 प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 3 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक है। एक साल या उससे अधिक अवधि की जमा पर कुछ टेन्योर में 50 आधार अंक तक अधिक ब्याज मिल रहा है। बैंक की ओर से 555 दिन की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 444 दिन की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 6.65 प्रतिशत है।

सेविंग्स अकाउंट की दरों में बदलाव नहीं/loan rates revise

बैंक ने नवंबर में बचत खाते की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ग्राहकों को खाते में जमा राशि के स्लैब के अनुसार 2.50 प्रतिशत से 4 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। 100 करोड़ रुपये से कम बैलेंस पर 2.50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। 100 करोड़ रुपये से अधिक और 300 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर दर 2.65 प्रतिशत है।

वहीं, 300 करोड़ रुपये से अधिक और 500 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 3.10 प्रतिशत तथा 500 करोड़ रुपये से अधिक और 1,000 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 3.40 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।