Pakistan tv anchor rabia ahsan shot dead।पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक महिला टीवी एंकर की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

मृतका की पहचान राबिया अहसान के रूप में हुई है, जो एक स्थानीय निजी टीवी चैनल में एंकर और प्रोग्राम होस्ट थीं. घटना रविवार को शहर के गुलशनबाद इलाके में हुई.

Pakistan tv anchor rabia ahsan shot dead।पुलिस ने मामले में उनके पति को हिरासत में लिया है और संदिग्ध हथियार भी जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, घर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि पति ने गोली गलती से चलने की बात कही थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पति हिरासत में, फोरेंसिक टीम जुटा रही सबूत।Pakistan tv anchor rabia ahsan shot dead

‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सिटी पुलिस ऑफिसर (CPO) हसन मुश्ताक सुखेरा ने बताया कि राबिया अहसान के पति को हिरासत में लेकर संदिग्ध हथियार जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच के लिए CPO ने SSP ऑपरेशंस और SSP इन्वेस्टिगेशंस के साथ घटनास्थल का दौरा किया. इस दौरान फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद थी.

CPO ने बताया कि पंजाब फोरेंसिक साइंस एजेंसी (PFSA) की टीमें घटनास्थल से सबूत जुटा रही हैं. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के अनुसार, घर में काम करने वाले एक पुरुष कर्मचारी ने बताया कि अहसान के पति ने गोली गलती से चलने का दावा किया था. पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज किया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

आसिफा भुट्टो-जरदारी ने जताया दुख।Pakistan tv anchor rabia ahsan shot dead

पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी आसिफा भुट्टो-जरदारी ने राबिया अहसान की हत्या पर दुख जताते हुए घटना की कड़ी निंदा की है. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने मामले की पूरी, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की, ताकि हत्या से जुड़े तथ्य सामने आ सकें और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके.

आसिफा ने रावलपिंडी में एक और कामकाजी महिला की हत्या का जिक्र करते हुए इसे चिंताजनक बताया.

उन्होंने 45 वर्षीय डिजिटल मीडिया एग्जीक्यूटिव हिना जावेद की हत्या को याद किया, जो अगस्त में रावलपिंडी स्थित अपने घर पर मृत पाई गई थीं. उनके शरीर पर यातना के निशान मिले थे. आसिफा ने कहा कि इस मामले की जांच के नतीजों का अब भी इंतजार है.