LIVE UPDATE
Bilaspur

थैले में छिपा शराब का कारोबार बेनकाब, 52 पाव के साथ महिला गिरफ्तार

चेतना अभियान के तहत पुलिस की सटीक घेराबंदी—अवैध बिक्री पर शिकंजा

बिलासपुर…अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने एक और सटीक कार्रवाई करते हुए शराब की सप्लाई कर रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित रणनीति बनाकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली, जहां उसके बैग से 52 नग देशी शराब बरामद हुई।

जांच के दौरान सामने आया कि महिला शराब को थैले में छिपाकर बिक्री के लिए ले जा रही थी। तलाशी में अवैध शराब बरामद किया गया । शराब अवैध रूप से खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया।  आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया ।

पूछताछ के बाद आरोपी महिला की पहचान धरमीन यादव के रूप में हुई। पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि वह स्थानीय स्तर पर अवैध शराब नेटवर्क से जुड़ी हुई थी और छोटे पैमाने पर सप्लाई का काम कर रही थी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर चल रहे अवैध शराब खरीदी बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close