Bank holidays May 2026,मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक: पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, वरना हो सकती है परेशानी

Bank holidays May 2026।अगर आप बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो मई महीने में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, मई 2026 में देशभर के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।
इनमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी लेना आपके समय और मेहनत दोनों को बचा सकता है।
मई की शुरुआत 1 मई से ही बड़े अवकाश के साथ होगी। इस दिन महाराष्ट्र दिवस, मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के कारण देश के अधिकांश शहरों—जैसे रायपुर, मुंबई, दिल्ली, भोपाल, कोलकाता, चेन्नई समेत कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी, जबकि 9 और 23 मई को दूसरे और चौथे शनिवार के चलते बैंक नहीं खुलेंगे।
क्षेत्रीय छुट्टियों की बात करें तो 16 मई को सिक्किम स्टेट डे के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती के अवसर पर त्रिपुरा में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
महीने के अंत में 27 और 28 मई को बकरी ईद के चलते देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे, हालांकि यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन लागू होंगी।
हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI 24×7 चालू रहेंगी।
इनकी मदद से आप पैसे ट्रांसफर करना, बिल भुगतान, बैलेंस चेक करना जैसे कई काम आसानी से घर बैठे कर सकते हैं।




