Cg weather Imd: राहत भी, परेशानी भी: तापमान गिरा लेकिन उमस ने बढ़ाई मुश्किल, इन इलाकों में गरज-चमक के आसार

Cg weather Imd। रायपुर।रायपुर सहित के कई हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव तो आया है, लेकिन इसके साथ ही चिपचिपी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर गर्मी और रात में भी भारीपन भरा मौसम लोगों को बेहाल कर रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और छींटे पड़ने का सिलसिला जारी रह सकता है।
साथ ही कुछ स्थानों पर अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन उमस के कारण राहत सीमित बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले तीन दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री तक और कमी आने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
इसके अलावा हरियाणा से मणिपुर तक फैली द्रोणिका और दक्षिण भारत में बने सिस्टम के कारण प्रदेश के मौसम पर असर पड़ रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी विशेष रूप से दक्षिणी छत्तीसगढ़ में प्रभाव डाल रही है।
रायपुर के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, सुबह मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।





