बिलासपुर..कोटा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम झींगटपुर बैगापारा से 30 लीटर महुआ शराब बरामद की है। मामले में आरोपी परमानंद धुर्वे को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

कोटा पुलिस के अनुसार 9 सितंबर की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झींगटपुर बैगापारा का निवासी परमानंद धुर्वे अपने बाड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। आरोपी परमानंद धुर्वे पुलिस को मौके पर मिला। पूछताछ और तलाशी में उसके बाड़ी से दो जरीकेन में भरी 15-15 लीटर, कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद कर जप्त किया है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।