बिलासपुर… छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार क्रिकेट संघ बिलासपुर ने अंडर‑19 क्रिकेट टीम के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची घोषित कर दी है। चयन प्रक्रिया दिनांक 5 सितंबर को आधारशिला विद्या मंदिर, कोनी में आयोजित ट्रायल में संपन्न हुई। ट्रायल में बिलासपुर के साथ-साथ पेंड्रा, मरवाही, तखतपुर, मुंगेली, जांजगीर, कोरबा, कोटा, मस्तूरी, बिल्हा, सीपत और रायगढ़ सहित कुल 134 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चयन प्रक्रिया का नेतृत्व चयनकर्ता रितेश शुक्ला, सुशांत शुक्ला, अभिनव शर्मा और अतुल शर्मा ने किया। ट्रायल सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ।, जिसमें खिलाड़ियों ने फॉर्म और दस्तावेज जमा कर पंजीयन कराया। इसके बाद फिटनेस, कैचिंग, फील्डिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी का परीक्षण कर खिलाड़ियों की क्रिकेट प्रतिभा का आकलन किया गया।

चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के आधार पर अंडर‑19 कैंप के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। चयनित खिलाड़ियों में आर्यन एम सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, विग्नेश गिरी, नैवेद्य गुप्ता (अंबिकापुर), जयंत यादव, शैवाल सरकार, अक्षत श्रीवास्तव, श्रीसंत खरे (मुंगेली), रेहांश बघेल, आयुष तोडेकर, आर्यन सिंह, समर्पित राज एंड्रयूज, ललित सोनकर, रणवीर चड्ढा, उत्कर्ष तिवारी, आरव राय, उत्कृष्ट तिवारी, सक्षम चौबे (रायगढ़), आयुष शर्मा, प्रथम मोटवानी, आयान उपाध्याय (मुंगेली), सिद्धार्थ मिश्रा (कोटा), आकाशदीप सिंग, सिद्धांत सिंह (मुंगेली), आदित्य देव खटकर, हर्षित सिंह, अमन मौर्य, जी कविश नायडू, अक्षर सलूजा, हिमांशु सिंह, राज श्रीवास, नमन चंद्राकर, शौर्य तिवारी, संजय कुमार पाटले, शोभित सिंह चौहान, शौर्य प्रताप सिंह, सात्विक शुक्ला, कुशाग्र तिवारी, दक्ष चौबे, संदेश दुबे, सौरभ कुमार, वेदांत श्रीवास्तव, प्रतीक कुशवाहा, अचिंत्य सक्सेना, अरहम अहमद, अरहान अहमद, हर्ष कुमार, जय मोहरे (लोरमी), कोमल मारकंडे (कोटा), मनीष यादव, दुर्गेश साहू, सूर्यांश स्वर्णकार शामिल हैं।

सभी चयनित खिलाड़ियों को 10 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे आधारशिला विद्या मंदिर, कोनी में कैंप के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। खिलाड़ियों को कलर वेशभूषा में समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। समय पर उपस्थित नहीं होने या बहानेबाजी करने वाले खिलाड़ियों को कैंप से बाहर कर दिया जाएगा।

कैंप में खिलाड़ियों को क्रिकेट की विभिन्न बारीकियों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। और सिलेक्शन मैच कराकर अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता निखारने का बेहतरीन मंच मिलेगा।

यह जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने दिया है।