LIVE UPDATE
Bilaspur

कार्यक्रम के बाद मारपीट..पुलिस ने  चलाया अभियान..6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर…. मुंगेली नाका स्थित ग्राउंड में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम के बाद कुछ युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेकिंग को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई और नुकीली वस्तु से चोट भी पहुँचाई गई। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिवत कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े युवकों को पकड़कर पूछताछ की। जांच में पाया गया कि घटना में शामिल युवकों ने आपसी विवाद के चलते मारपीट की थी। घटना में घायल व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम शेख ताहिर मसानगंज, मोहम्मद हसन, मसानगंज, राजीव राज बघेल, मंदिर चौक, जरहाभाटा, प्रतीक लाल बघेल, निवासी सिंधी कॉलोनी, आकाश मिश्रा, निवासी गतौरी, रतनपुर और प्रांजल मसीह, निवासी ओमनगर, जरहाभाटा, थाना है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटना को हल्के में नहीं लिया और सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है । दोषियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close