Ladli behna Yojana-मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि अक्टूबर में लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी की जाएगी। इस बार हर लाड़ली बहन के खाते में 1250 रुपए की बजाय 1500 रुपए प्रतिमाह पहुंचेंगे।

Ladli behna Yojana-मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली और भाईदूज के मौके पर यह बढ़ी हुई राशि बहनों को दी जाएगी और सरकार का लक्ष्य है कि अगले तीन वर्षों में यह रकम बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह कर दी जाएगी। योजना की शुरुआत मई 2023 में हुई थी और तब से अब तक लाड़ली बहनों को 41 हजार करोड़ रुपए से अधिक का लाभ मिल चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP news: अनियमितता पर  हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news: अनियमितता पर हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news।भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित अक्षय हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ladli behna Yojana-लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। शुरुआत में 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जाते थे.

लेकिन रक्षाबंधन 2023 के बाद यह बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई थी। अब अक्टूबर 2025 से यह राशि बढ़कर 1500 रुपए होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस के ड्राइवर पर कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजना के तहत कुछ महिलाएं अपात्र भी हैं। जिनके परिवार में कोई टैक्सपेयर है, सरकारी नौकरी करता है, 5 एकड़ से अधिक जमीन या चारपहिया वाहन है, वे इस योजना के लाभार्थी नहीं बन सकते।

लाभार्थी महिलाएं अपनी किश्त की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। इसके लिए लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें, आवेदन नंबर या सदस्य क्रमांक दर्ज करें, ओटीपी वेरिफाई करें और भुगतान स्थिति जानें।