LIVE UPDATE
Big news

कोटा विधायक ने लगाया गंभीर आरोप…राशि वितरण किया जा रहा भेदभाव…शासन ने आंदोलन के लिए किया मजबूर

15 वें वित्त की राशि विकास हेतु एक समान वितरित करने की मांग

बिलासपुर—कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने जिला और जनपद पंचायत सदस्यों के साथ  जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर की अनुपस्थित में अतिरिक्त जिलाधीश शिव बनर्जी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन देने के दौरान कोटा और जिले के कांग्रेस नेता पूर्व मण्डी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला पूर्व जिला सहकारी अध्यक्ष प्रमोद नायक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दिक्षित शीतल जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
अटल श्रीवास्तव ने की शिकायत
  कोटा विधायक की अगुवाई में कांग्रेस विधायक और नेताओं ने 15वें वित्त राशि को जिला और जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी सदस्यों को समान रूप से वितरण किए जाने की बात कही। अटल श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद पंचायत कोटा में अध्यक्ष को 25 लाख उपाध्यक्ष को 15 लाख, सदस्यों को 6 लाख और 4 लाख वितरित किया जा रहा है।  सत्तापक्ष समर्थित सदस्यों और विपक्ष समर्थित सदस्यों में वितरण में भेद-भाव किया जा रहा है। इसके चलते ना केवल सदस्यों बल्कि क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है। अटल ने दुहराया कि हमारी मांग है कि राशि का वितरण समान रूप से और न्यायोचित तरीके से किया जाए।
विकास के साथ भेदभाव
          विधायक अटल ने बताया कि सभी सदस्य जनता के प्रतिनिधि और विकास के प्रति जवाबदार है। विकास की राशि में पार्टीगत भेद-भाव नहीं होना चाहिए। राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि जिला पंचायत और जिला पंचायतों में इस प्रकार की प्रक्रिया कभी नहीं रही है। निर्वाचित सदस्य किसी भी दल के हो जनता ने उन्हें विकास की जवाबदारी सौंपी है।
प्रमोद नायक ने बताया कि जिलाधीश और जिलापंचायत सीईओ समय रहते राशि वितरण में भेदभाव को खत्म करें।  यदि भेदभाव को दूर नहीं किया गया तो हम आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विशेष रूप से मौजूद
ज्ञापन सौपने के दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिता राजेन्द्र शुक्ला, सतकली बावरे,स्मृति त्रिलोक श्रीवास, रजनी पिन्टू मरकाम,जयकुमारी प्रभु जगत, दामोदर कांत, शिवेन्द्र कौशिक जनपद सदस्य कोटा अली कश्यप धर्मेन्द्र देवांगन राघवेन्द्र गहवई रामप्रसाद श्रीवास अरविंद जयसवाल श्रीमती नेहा सचिन साहू  रोहणी नीतू यादव मनोज मरावी शंकरलाल सोनी एवं राजेन्द्र शुक्ला प्रमोद नायक आदित्य दीक्षित अरूण त्रिवेदी मनोहर धु्रव रवि रावत राजा रावत सुनिल अग्रवाल शोभा दुबे रामफल श्रीवास कुलदीप दुबे कृष्णा कश्यप आदि उपस्थित थे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close