बिलासपुर.. तारबाहर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले निगरानी बदमाश और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी पति-पत्नी ने पहले महिला से मारपीट की, फिर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति से भी विवाद करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना 18 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की है। पीड़िता घर में अकेली थी और उसका पति गांधी चौक काम से गया था। इसी दौरान पड़ोसी किशन आडिल शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और अश्लील गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने महिला के साथ मारपीट की और उसका गला दबाने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला ने घर से बाहर निकलकर अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद पति घर पहुंचा और किशन से घर आकर गाली-गलौज करने का कारण पूछा। इस पर किशन कथित रूप से और आक्रामक हो गया और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसकी पत्नी रानी आडिल भी मौके पर पहुंच गई और उसने भी महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

मामले की शिकायत मिलते ही तारबाहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर तिवारी ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास दबिश देकर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक नुरूल कादिर, राजेश श्रीवास, रूपलाल चंद्रा और भागीरथी गेदले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.