तखतपुर। एक सप्ताह पहले हुए हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103,1 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बासाझांल जमुनाही पारा निवासी भूवन सिंह ध्रुव की लाश 13 जून को खेत में मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी जांचा। तब पुलिस को आटो की सुराग मिली और उसी के आधार पर पुलिस आरोपी के पास पहुंची।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी अशोक श्रीवास पिता तिहारू राम श्रीवास मनपहरी निवासी मृतक को पहले से जानता था और उसे पता चला कि मृतक भुवन सिंह खेत बेचकर पैसा रखा हुआ है । इसी बात की जानकारी जब उसे मिली तो वह 13 जून को अपने आटो क्रमांक सीजी 10 बीएन 1761 में मृतक को लेकर जंगल में आया और खूब शराब पीलाया । जब नशा चढ़ा तो रूपयों की मांग करने लगा। पर भुवन सिंह ने मना किया तो उसके सीने में पत्थर पटक दिया। जिससे वह बेहोश होकर खेत में गिर गया और फिर जैसे ही वह तीन चार बार पत्थर सीने पर मारा  उसकी मृत्यु हो गई । तब पैसा लेकर घर भाग गया। पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी अशोक श्रीवास के खिलाफ धारा 103,1 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।