बिलासपुर…कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश के मामले में कई दिनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी नेपाल चला गया था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस उसकी गतिविधियों तक पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

मामला 4 जुलाई 2026 का है। शिशिर कश्यप ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 7 बजे वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गया था। इसी दौरान उसके पिता ने फोन कर बताया कि वे करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे थे। वहां तीन अज्ञात लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे और डंडे व नुकीली वस्तु से लैस होकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत पर तारबाहर थाने में अपराध दर्ज कर धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 61(2), 109 और 55 बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान की गई और संदिग्धों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए। मामले में पहले ही नितिन टेकाम, एक विधि से संघर्षरत बालक, आंचल साहिल और नवीन पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले का मुख्य आरोपी दीपक तिवारी पिता सुनील तिवारी, निवासी वार्ड नंबर 1 पटेराटोला, थाना गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही लगातार फरार था। पुलिस के अनुसार वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल चला गया था। तारबाहर पुलिस और साइबर टीम उसकी लोकेशन और संभावित ठिकानों की लगातार जानकारी जुटा रही थी।

तकनीकी साक्ष्यों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.