LIVE UPDATE
No news items found.
Sports

IPL 2025, suryakumar yadav- पहली जीत की तलाश में मुंबई इंडियंस, सूर्यकुमार यादव के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2025 के 12वें मैच में जब मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे, तो सूर्यकुमार यादव के पास शानदार रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

IPL 2025, suryakumar yadav-IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) अब तक अपने पहले दो मुकाबले हार चुकी है और अब तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। लेकिन यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला, क्योंकि मुंबई के सामने डिफेंडिंग चैंपियन KKR की चुनौती होगी।

IPL 2025, suryakumar yadav- खास बात यह है कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास एक बड़ा कीर्तिमान रचने का मौका होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Ind vs Eng: संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
Ind vs Eng: संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
Ind vs Eng.लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आलोचकों को अपने बल्ले से ऐसा करारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुंबई इंडियंस के लिए अब तक का सफर उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है।

IPL 2025, suryakumar yadav- टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अब तक अपनी फॉर्म में नजर नहीं आए हैं, जबकि पहली बार IPL खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन भारतीय पिचों पर संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव 48 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी फॉर्म में लौटते दिखे। लेकिन MI फैंस को अब उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जिससे टीम को पहली जीत मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI.पहले टी20 सीरीज और अब वनडे सीरीज. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीम को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूर्यकुमार यादव के निशाने पर इतिहास

IPL 2025, suryakumar yadav-कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अब तक वह 311 टी20 मुकाबलों की 287 पारियों में 7980 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 54 अर्धशतक निकले हैं। अगर वह इस मैच में 20 रन और बना लेते हैं, तो टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले भारत के सिर्फ 5वें बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना ने हासिल की है।

भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. विराट कोहली – 12976 रन

    ये खबर भी पढ़ें…
    IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
    IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
    IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे मुकाबले में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, तो उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  2. रोहित शर्मा – 11838 रन

  3. शिखर धवन – 9797 रन

  4. सुरेश रैना – 8654 रन

  5. सूर्यकुमार यादव – 7980 रन

IPL 2025 में सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 29 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में वह अर्धशतक से सिर्फ 2 रन से चूक गए थे। अब KKR के खिलाफ होने वाले तीसरे मुकाबले में वह अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए टीम को सीजन की पहली जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।IPL 2025, suryakumar yadav

Back to top button
close