IPL 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान के नए कप्तान रियान पराग ने इतिहास रच दिया है।

टॉस के लिए उतरते ही पराग ने आईपीएल इतिहास में चौथे सबसे युवा कप्तान बनने का गौरव हासिल कर लिया। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया, जो 2018 में 23 साल 142 दिन की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके थे। वहीं, रियान पराग ने 23 साल 133 दिन की उम्र में राजस्थान की कमान संभालकर नया रिकॉर्ड बना दिया।

राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल हो गए थे, जिसके चलते टीम को एक नए कप्तान की जरूरत थी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने यह जिम्मेदारी युवा रियान पराग को दी।

पहली ही बार में कप्तानी संभालते हुए उन्होंने खुद को आईपीएल इतिहास में अमर कर लिया।

आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड अब भी विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 2011 में 22 साल 187 दिन की उम्र में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कप्तानी की थी। हालांकि, रियान पराग इस मामले में उनसे ज्यादा दूर नहीं हैं और भविष्य में उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

IPL में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान: 

  • विराट कोहली- 22 साल 187 दिन
  • स्टीव स्मिथ- 22 साल 344 दिन
  • सुरेश रैना- 23 साल 112 दिन
  • रियान पराग- 23 साल 133 दिन
  • श्रेयस अय्यर- 23 साल 142 दिन