Transfer policy 2025 PDF: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति का अनुमोदन किया गया।

Transfer policy 2025 PDF.जिसके तहत जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 जून से 25 जून तक प्रभारी मंत्री द्वारा और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से होंगे, आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
रायपुर/ रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। इस वर्ष रायगढ़ शहर के इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्यूनतम दो वर्ष सेवा अनिवार्य है, गंभीर बीमारी, मानसिक/शारीरिक अक्षमता और सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष सुविधा मिलेगी। अनुसूचित क्षेत्रों से स्थानांतरण हेतु एवजीदार अनिवार्य है, साथ ही सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जैसे जिलों में रिक्त पदों को भरने का विशेष प्रयास रहेगा।

तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के मामलों में उनके संवर्ग की कुल संख्या का अधिकतम 10 प्रतिशत एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचाारियों में अधिकतम 15 प्रतिशत स्थानांतरण किए जा सकेंगे। परीविक्षाधीन अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कही-सुनी: छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के विभाग बदलेंगे
कही-सुनी: छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के विभाग बदलेंगे
रवि भोई।रायपुर।चर्चा है कि अगले महीने छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के विभागों में हेरफेर हो सकता है। माना जा रहा है...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति-पत्नी की एक स्थान पर पदस्थापना, ग्रामीण-शहरी संतुलन और पारदर्शिता के लिए राज्य स्तर के सभी स्थानांतरण आदेश ई-ऑफिस के माध्यम से जारी होंगे। जिला स्तर पर निर्धारित समयावधि में स्थानांतरण जारी कर उसी तिथि को आदेश की प्रति सामान्य प्रशासन विभाग को मेल करना होगा।

सभी जिला स्तरीय कर्मचारियों का संलग्नीकरण 5 जून 2025 से समाप्त माना जाएगा और जहां किसी कर्मचारी की आवश्यकता होगी स्थानांतरण नीति के अनुरूप स्थानांतरण किया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
25 अगस्त को शिक्षक तिरंगा लेकर निकालेंगे टेट मुक्ति रैली, सभी जिले में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन
25 अगस्त को शिक्षक तिरंगा लेकर निकालेंगे टेट मुक्ति रैली, सभी जिले में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा ने कहा है की 25 अगस्त को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानांतरण के विरूद्ध 15 दिन में राज्य स्तरीय समिति को अभ्यावेदन किया जा सकेगा। 25 जून के बाद स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, अत्यंत आवश्यक होने पर समन्वय में अनुमोदन उपरांत स्थानांतरण किया जा सकेगा।

[pdf-embedder url=”https://cgwall.in/wp-content/uploads/2025/06/स्थानांतरण-नीति-वर्ष-2025.pdf” title=”स्थानांतरण नीति वर्ष 2025″]