CG Accident।बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सोमवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. बिलासपुर raipur नेशनल हाईवे पर अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई. इस भीषण हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हैं.

घटना जिले के ग्राम दरचुरा की है. सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ है. रॉयल ट्रेवल्स की बस (CG 04 NM 0859) हादसे का शिकार हुई है. जिसमे तीन यात्रियों की मौत हुई है.

जानकारी के मुताबिक़,  रॉयल ट्रेवल्स की बस करीब 22 यात्रियों को लेकर निकली थी. बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी. सुबह सुबह का समय होने के कारण ज्यादातर यारी नींद में थे और कई सोये हुए थे.

बस काफी तेज रफ़्तार में चल रही थी. इसी बीच अचानक सड़क पर खराब खड़े ट्रक से टकरा गई.टक्कर इतनी जोरदार और अचानक हुई कि यात्रियों को सँभलने का मौक़ा तक नहीं मिला. इस हादसे 3 लोगों की मौके पर ही मौत गई.

वहीं 8 से 10 लोग गंभीर घायल हो गए हैं. हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गयी. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. 

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसे के बाद लोग बुरी तरह फंस गए. गैस कटर से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. घायलों को इलाज के लिए सिमगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शवों को मर्च्युरी में रखवाया गया. मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है.

फिलहाल पुलिस भी घटना की जांच में जुट गयी है. प्राथमिक जांच के अनुसार, ड्राइवर की आंख लगने के कारण हादसा हुआ है. हालाँकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.