बिलासपुर…प्रदेशभर के निजी मेडिकल कॉलेजों में छात्रहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। ईडब्ल्यूएस आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कैटेगरी से जुड़ी मेडिकल छात्रा प्रतीक्षा जांगड़े द्वारा दायर जनहित याचिका पर मंगलवार, 16 सितंबर 2025 को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कॉलेज के ट्रांसपोर्ट और हॉस्टल जैसी सुविधाओं का उपयोग न करने के बावजूद प्रबंधन द्वारा छात्रों से लाखों रुपए वसूलने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही कॉलेज फीस रेगुलेटरी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेशभर के निजी मेडिकल कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी और मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुनवाई के दौरान सभी मेडिकल कॉलेजों से दो सप्ताह में शपथपत्र के साथ जवाब पेश करने का निर्देश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रहित की बड़ी लड़ाई

हाईकोर्ट ने कहा कि शिक्षा केवल व्यवसाय नहीं बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए अवसर का माध्यम है। ऐसे में नियमों की अनदेखी कर छात्रों से अतिरिक्त शुल्क वसूलना न केवल अनुचित है बल्कि शिक्षा की मूल भावना के खिलाफ भी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि छात्रों से अनुचित वसूली रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो सप्ताह में देना होगा जवाब

अदालत ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में जवाब न देने वाले संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। यह सुनवाई निजी मेडिकल कॉलेजों की मनमानी पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है और इससे छात्रहित में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.