बिलासपुर…जिले में इस वर्ष खरीफ सीजन की बारिश ने किसानों को राहत दी है। अब तक जिले में 588.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो कि पिछले 10 वर्षों के औसत (450.9 मिमी) से 137.7 मिमी अधिक है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक बारिश बेलगहना तहसील में 759.2 मिमी रिकॉर्ड की गई है, जबकि सबसे कम कोटा में 433.8 मिमी वर्षा हुई है।

विभिन्न तहसीलों में अब तक की वर्षा 

 बिलासपुर: 713.1,बिल्हा: 553.7,मस्तूरी: 600.2,तखतपुर: 625.2 सीपत: 599.2,बोदरी: 529.9 बेलतरा: 481,रतनपुर: 571.1 सकरी: 620 पचपेड़ी: 576.2

जानकारी  हो कि जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मिमी मानी जाती है। ऐसे में अब तक की अच्छी वर्षा खरीफ फसलों के लिए अनुकूल मानी जा रही है और इससे कृषि कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।