increase in honorarium।लखनऊ। शिक्षक दिवस 2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लाखों शिक्षकों और शिक्षणकर्मियों को एक बड़ी सौगात दी है।

शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक समारोह में उन्होंने घोषणा की कि अब राज्य के सभी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इस योजना का लाभ केवल शिक्षकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को भी मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
नवादा। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने मंगलवार को नवादा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

9 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा
मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के करीब नौ लाख परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

अब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और वित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षक किसी भी आपात स्थिति में बिना किसी परेशानी के कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों का समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि
इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 81 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के 66 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 शिक्षक शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने 2,204 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को टैबलेट वितरित किए और 1,236 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में बाल कथाओं का संग्रह ‘गुल्लक’ और शैक्षिक नवाचारों का संकलन ‘उद्गम’ जैसी पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।