श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने अहम फैसला लेते हुए कक्षा 10वीं और 11वीं की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, जो कि 1 सितंबर को आयोजित होने वाली थीं। बोर्ड ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि नई परीक्षा तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी।

जम्मू-कश्मीर विद्यालयी शिक्षा बोर्ड कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 1 सितंबर को होने वाली कक्षा 10वीं और 11वीं की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
नवादा। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने मंगलवार को नवादा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई तिथियों की सूचना अलग से दी जाएगी।यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब जम्मू के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन और सड़कों पर जलभराव जैसे हालात बन गए हैं।

इन प्राकृतिक बाधाओं के चलते छात्रों और परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ के लिए सुरक्षित और समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया है। बोर्ड ने छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क संपर्क टूट गया है, जिससे आवाजाही लगभग ठप हो गई है।

कई स्कूली छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचना जोखिम भरा हो सकता था, इसी कारण बोर्ड ने सतर्कता बरतते हुए परीक्षाओं को टालने का निर्णय लिया। छात्र बोर्ड की वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर बनाए रख सकते हैं, जहां नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के कटरा में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश जारी किया है। प्रशासन ने कटरा में भूस्खलन के खतरे की वजह से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खाली करने का आदेश दिया है। जम्मू-कश्मीर के उपमंडल मजिस्ट्रेट कटरा कार्यालय ने रविवार को यह आदेश जारी किया है।