Bilaspur

इंदू इमेजिका कालोनी में बड़ा हादसा…हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की हालत गंभीर…112 ने कराया सिम्स में भर्ती

निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा..हाइटेंशन तार की चपेट में दो मजदूर..हालत गंभीर

बिलासपुर—छतौना स्थित इंदू इमेजिका कालोनी से बड़ा हादसा सामने आया है। कालोनी में मकान निर्माण के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये है। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को आनन फानन में 112 के सहयोग से सिम्स में भर्ती कराया गया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार फिलहाल दोनों मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनो बुरी तरह से झुलस गए हैं।
खबर चकरभाठा थाना क्षेत्र के छतौना स्थित निर्माणाधीन इंदू इमिजिका कालोनी से है। कालोनी में मकान निर्माण के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना करीब दो घंटे पहले की है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर निर्माणाधीन मकान नम्बर 82 में काम कर रहे थे। मकान मालिक का नाम शंकर लोकवानी है। उनके गर के पास से ही 11 केव्ही हाइटेंशन तार गुजरता है। कामकाज के दौारन दोनों मजदूर 11 केव्ही हाइंटेंशन तार की चपेट में आ गये। और छत से नीचे गिर गए। मामले में सम्पर्क करने पर इंदू इमेजिका कालोनी के डेव्हलपर्स ने बताया कि कालोनी को हमने बहुत पहले ही हैंड ओव्हर कर दिया है। हमें भी जानकारी मिली कि मकान नम्बर 82 का मालिक कुछ निर्माण कर रहा है। इसी दौरान हादसा हुआ है। 
  बहरहाल जानकारी मिलते ही कालोनी वासी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में किसी ने डायल 112 को सूचित किया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर बुरी तरह से झुलसे दोंनों मजदूरों को सिम्स में भर्ती कराया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार दोनों मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 जानकारी देते चलें कि मकान मालिक का नाम शंकर लोकवानी है। शंकर लोकवानी महामाया ट्रैक्टर ट्राली फर्म का संचालन करते हैं। घायल मजदूरों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची..और कालोनीवासियों में दहशत का वातावरण है। 

Back to top button