CG News-होली के दिन हुये विवाद में दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी ने पुराने विवाद के चलते युवक को चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG News-दरअसल, 14. मार्च होली के दिन दोपहर 3 बजे मृतक लोचन निषाद पिता व्यास निषाद 19 वर्ष अपने साथियो के साथ पार्टी मनाने के लिए नवागांव महानदी किनारे आया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाना बनाकर खा रहे थे उसी समय आरोपी ओमप्रकाश ध्रुव पिता स्व० कृपाराम ध्रुव उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड नं-19 गोबरा नयापारा थाना गोबरा नयापारा भी आया और साथ में खाना खाया।

इसी दौरान आरोपी द्वारा पुरानी रंजिश के चलते अपने पास रखे चाकू से मृतक के ऊपर प्राणघातक हमला किया जिससे मृतक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट थाना गोबरा नवापारा में 00/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर सम्पूर्ण जांच कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना गोबरा नवापारा से 00/25 की मर्ग डायरी प्राप्त होने पर थाना मगरलोड में मर्ग क्र० 15/25 तथा अप०क्र० 41/25 धारा 103 बीएनएस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान तत्काल आरोपी ओमप्रकाश ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम-ओमप्रकाश ध्रुव पिता स्व० कृपाराम ध्रुव उम्र 39 वर्ष साकिन वार्ड नं०19 गोबरा नयापारा थाना-गोबरा नयापारा,जिला गरियाबंद (छ.ग.)

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.