IMD Rain Weather Update-देशभर में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश ने गलन वाली ठंड की वापसी करा दी है।

IMD Rain Weather Update/भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान देश के 5 राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का संकट मंडरा रहा है। इस मौसमी बदलाव के कारण उत्तर और पूर्वी भारत के तापमान में भारी गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार, वर्तमान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके आगे बढ़ने के साथ ही हवाओं की दिशा बदल रही है और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा रही हैं।

शनिवार सुबह कई क्षेत्रों में तापमान में अचानक 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई। राहत की उम्मीद अभी कम है क्योंकि 26 जनवरी से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर 28 जनवरी तक बना रहेगा। इसका सीधा प्रभाव दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेष रूप से 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए भारी बारिश और हिमपात की चेतावनी दी गई है।

इन पहाड़ी इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है। इसके अलावा उत्तराखंड, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग और यात्री सतर्क रहें क्योंकि खराब मौसम के कारण दृश्यता कम हो सकती है और यातायात बाधित होने की संभावना है।IMD Rain Weather Update

राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की बात करें तो अगले दो से तीन दिनों तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ठंड का अहसास काफी ज्यादा होगा।

वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में पारा 3 से 6 डिग्री तक गिर सकता है। 26 और 27 जनवरी की सुबह राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।IMD Rain Weather Update