IMD Monsoon 2025 Alert :भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आधिकारिक रूप से दस्तक दे दी है और अब यह तेजी से उत्तर और पूर्व की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। इससे जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में मौसम का यह मिजाज जनजीवन को भी प्रभावित कर सकता है।

IMD Monsoon 2025 Alert/26 मई को मानसून ने मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों सहित बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में मानसून इन क्षेत्रों के शेष हिस्सों में भी फैल जाएगा। इसके साथ ही गोवा, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान तटीय इलाकों में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मराठवाड़ा, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, और पूर्वोत्तर असम पर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में 27 मई को बनने वाले लो प्रेशर एरिया के कारण मौसम प्रणाली और अधिक प्रभावी हो जाएगी। इससे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी बारिश होगी, जबकि तटीय आंध्र में हवाओं की रफ्तार 70 किमी तक पहुंच सकती है।

गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में 27 से 31 मई के बीच गरज के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं मध्य भारत—बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में 27 से 31 मई तक तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

उत्तर भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।IMD Monsoon 2025 Alert

खासतौर पर राजस्थान के फलौदी में रविवार को सबसे अधिक तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन आने वाले 24 घंटों में यहां तापमान में गिरावट हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में भी मानसूनी असर दिखने लगा है। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और 27 मई से आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही गरज के साथ बारिश भी होगी।IMD Monsoon 2025 Alert