LIVE UPDATE
Bilaspur

भारी मात्रा में गांजा बरामद..आरोपी गिरफ्तार..7 लाख से अधिक का सामन ज़ब्त

20 किलो से अधिक गांजा समेत कार मोबाइल बरामद

बिलासपुर…थाना मस्तुरी पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है ..पुलिस ने किया एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 किलो 100 ग्राम गांजा, एक वेगनआर कार और एक मोबाइल जप्त किया है। बरामद सामन की कीमत लगभग 7 लाख 11 हजार रुपयों से अधिक है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने जानकारी दिया कि मस्तूर  पोलिस ने बड़ी कार्रवाई कर गांजा का बड़ा खेत बरामद किया है.. मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि पंधी, थाना सीपत निवासी नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा, ग्रे रंग की वेगन आर कार (CG 10 BQ 9133) में ओडिशा के बरगढ़ से गांजा लेकर गनियारी (थाना कोटा) की ओर जा रहा है।

विशेष टीम की कारवाई 

वरिष्ठ अधिकारी  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनुज कुमार , उप पुलिस अधीक्षक एल.सी. मोहले, थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशचन्द्र टाण्डेकर के नेतृत्व में टीम का गठन कर रवाना किया गया. जयरामनगर एरमसाही रलिया तिराहा मोड़ के पास बताये गये हुलिया के अनुसार संदिग्ध वाहन को रोका गया…पोलिस को  देखते ही आरोपी वाहन को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोका और चालक से पूछताछ की कारवाई को अंजाम दिया..

सात लाख का सामन बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम नीरज वर्मा उर्फ मोनू  और, निवासी पंधी, वर्मा मोहल्ला का होना बताया..तलाशी के दौरान वाहन से एक सफेद बोरी के अंदर पॉलिथीन से 20 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ ,..बरामद गांजा की कीमत लगभग 2,01,000 रुपयो से अधिक होना पाया गया। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल और वेगन आर कार भी जब्त किया गया है  बरामद सामन की कुल कीमत 7 लाख से अधिक है…

आरोपी गिरफ्तार 

आरोपी को  गिरफ्तार कर थाना मस्तुरी लाया गया.., एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी), 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विशेष सहयोग

सफल कार्रवाई में निरीक्षक हरिशचन्द्र टाण्डेकर, उपनिरीक्षक सुजान जगत, गणेश राम महिलांगे, आरक्षक संजय बजारे, राकेश भारद्वाज, एसीसीयू टीम के प्रधान आरक्षक का विशेष योगदान रहा..

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close