मुंबई। महाराष्ट्र के स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मिड-डे मील में अनियमितता की शिकायतें मिली हैं। आरोप है कि इस योजना में हरी मटर की जगह सादी मटर दी जा रही है।

इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है और जांच रिपोर्ट दो महीने में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
ई-अटेंडेंस नहीं लगने पर कर्मचारियों का वेतन नहीं रोक सकेंगे अधिकारी, DEO ने जारी किए निर्देश
बस्तरिया और सरगुजिया शिक्षकों के ट्रांसफर के बहाने विभाग के पैर में अफसर ने कुल्हाड़ी दे दी क्या……?
बिलासपुर। (मनीष जायसवाल) कहते हैं किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो सारी कायनात उसे आपसे मिलने की कोशिश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूली शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में यह कमेटी बनाई गई है। Education minister दादा भुसे ने इस संबंध में बजट सत्र में जांच का भरोसा दिया था। आरोप लगे थे कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत राज्य के school में छात्रों को मिड-डे मील में हरी मटर की जगह सादी मटर दी जा रही है।

जब सदन में इस पर चर्चा चल रही थी, तो मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई थी। स्कूली शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
ई-अटेंडेंस नहीं लगने पर कर्मचारियों का वेतन नहीं रोक सकेंगे अधिकारी, DEO ने जारी किए निर्देश
ई-अटेंडेंस नहीं लगने पर कर्मचारियों का वेतन नहीं रोक सकेंगे अधिकारी, DEO ने जारी किए निर्देश
Education news।छतरपुर। ई-अटेंडेंस नहीं लग पाने की वजह से अब किसी भी शासकीय कर्मचारी का वेतन नहीं रोका जाएगा। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमेटी में शिक्षा निदेशक (सेकेंडरी), शिक्षा आयुक्त कार्यालय के संयुक्त/उप निदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव को शामिल किया गया है।

यह कमेटी उन जिलों का निरीक्षण करेगी जहां शिकायतें मिली थीं और जरूरत पड़ने पर दूसरे जिलों में भी निरीक्षण करेगी। कमेटी जिलेवार आपूर्तिकरों का निरीक्षण करेगी, ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के दौरान जमा किए गए नमूनों की जांच की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
IPhone 17 Price Hike: आईफोन 17, 17e और आईफोन एयर को महंगा
IPhone 17 Price Hike: आईफोन 17, 17e और आईफोन एयर को महंगा
IPhone 17 Price Hike/एपल ने आईफोन 18 प्रो सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ को लॉन्च करने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा जांच की जाएगी कि हरी मटर की जगह सादी मटर सप्लाई करने वाले सप्लायरों को पेमेंट किया गया है या नहीं। जांच के बाद, कमेटी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को सिफारिशें सौंपेगी।