Heavy rain news/रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटाें में अधिकांश इलाकाें में हुई बारिश के कारण कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं तथा जनजीवन प्रभावित हुआ है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मनेन्द्रगढ़ में सर्वाधिक 8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बिल्हा और मैनपुर में 7-7 सेंटीमीटर, पटना में 6 सेंटीमीटर तथा मुंगेली, गरियाबंद, जनकपुर-भरतपुर, रामानुजगंज, बैकुंठपुर, लोरमी, मगरलोड और चिरमिरी सहित कई क्षेत्रों में 5 सेंटीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड (Heavy rain news) की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रायपुर में आज सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड एवं उससे सटे बिहार के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण, उत्तरी बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी द्रोणिका तथा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की स्थिति बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा (Heavy rain news) की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, दुर्ग, कांकेर, बालोद, जशपुर सहित अनेक जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.