बिलासपुर हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के खिलाफ दायर चुनाव याचिका (Election Petition) को खारिज करने की उनकी तकनीकी आपत्ति को अस्वीकार कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिका में पर्याप्त तथ्यों और सामग्री की मौजूदगी है, इसलिए इसे इस स्तर पर खारिज नहीं किया जा सकता।

दरअसल, Chhattisgarh के पाटन विधानसभा क्षेत्र (Patan Assembly) से कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी और दुर्ग सांसद Vijay Baghel ने एक चुनाव याचिका दाखिल की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) और चुनाव आयोग (Election Commission) के निर्देशों की अवहेलना की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

याचिका में यह भी कहा गया कि भूपेश बघेल ने चुनाव जीतने के लिए भ्रष्ट आचरण (Corrupt Practices) अपनाए। इस संबंध में याचिकाकर्ता विजय बघेल ने कोर्ट में साक्ष्य और दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने मांग की है कि भूपेश बघेल का निर्वाचन रद्द किया जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से कोर्ट में याचिका को तकनीकी आधार पर खारिज करने की अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि याचिका में कानूनी खामियां हैं, इसलिए इसे आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन कोर्ट के जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल ने इस आपत्ति को खारिज करते हुए कहा कि याचिका में पर्याप्त सामग्री है और सुनवाई जारी रहनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 जून 2025 की तारीख तय की है। यह मामला राज्य की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यदि याचिका में लगाए गए आरोप साबित होते हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री की विधायकी भी खतरे में पड़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.