Health Tips : हमारे दिन हमारी छोटी-छोटी आदतों से पूरा होता है। उनमें से एक है नहाने की आदत। कुछ लोग सुबह उठते ही नहाना पसंद करते हैं, ताकि वे ताजगी और ऊर्जा से भरे महसूस करें। वहीं, कुछ लोग रात को सोने से पहले नहाते हैं, ताकि शरीर को आराम मिले और वह बेहतर तरीके से सो सके।

स्लीप फाउंडेशन ने 2022 में अमेरिका में एक सर्वे किया, जिसके मुताबिक, 42 प्रतिशत अमेरिकी लोग सुबह नहाना पसंद करते हैं ताकि दिन की शुरुआत ताजगी से कर सकें। वहीं 25 प्रतिशत लोग रात में सोने से पहले नहाते हैं ताकि दिनभर की थकान हटाकर और साफ-सुथरे होकर सो सकें। बाकी बचे लोग कभी सुबह, कभी रात या दोनों समय नहाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Mahindra Thar 3 -नई Thar में मिलेगा Roxx वाला स्वैग? लॉन्च से पहले जानें केबिन डिजाइन और फीचर्स में क्या हो सकता है नया
Mahindra Thar 3 -नई Thar में मिलेगा Roxx वाला स्वैग? लॉन्च से पहले जानें केबिन डिजाइन और फीचर्स में क्या हो सकता है नया
Mahindra Thar 3-Door का फेसलिफ्ट जल्द आ सकता है. इसमें Roxx जैसा फ्रंट लुक, नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड केबिन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले बात करते हैं नहाने के क्या फायदे हैं। नहाने से शरीर साफ रहता है। पसीना, धूल और गंदगी हट जाती है। ताजगी मिलती है, थकान दूर होती है और अच्छा महसूस होता है। बैक्टीरिया और कीटाणु हट जाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। स्किन बेहतरीन होती है। खासकर अगर आप रात को नहाते हैं, तो शरीर आरामदायक स्थिति में होता है और नींद अच्छी आती है।

नहाना सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं, दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जानकारों के मुताबिक, नहाने से तनाव और चिंता कम होती है। शरीर में पॉजिटिव हार्मोन सक्रिय होते हैं और नसों का सिस्टम शांत होता है। पसीने और थकान से भरी मांसपेशियों को आराम मिलता है।नहाने के सही समय को लेकर लोगों में जबरदस्त बहस देखने को मिलती है। बहुत से लोगों की राय होती है कि सुबह नहाना सही है, जबकि कुछ मानते हैं कि रात को सोने से पहले नहाना बेहतर होता है। हर किसी की अपनी-अपनी वजह होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
Honda 2028 तक भारत में नई सबकॉम्पैक्ट SUV ला सकती है, जो Nexon और Brezza जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह नहाने वाले लोग कहते हैं कि दिन की शुरुआत ताजगी और साफ-सफाई के साथ होती है और रात को नहाने वाले लोग मानते हैं कि दिनभर की धूल-मिट्टी और पसीना हटाने से नींद अच्छी आती है। लेकिन इस बहस में एक अहम पहलू है और वह है आपकी चादर… यानी नहाने का समय सिर्फ आपके लिए नहीं, आपके बिस्तर की सफाई के लिए भी मायने रखता है!

अमेरिकी क्लीवलैंड क्लिनिक ओआरजी में छपे एक लेख में नहाने को लेकर बड़ी बारीकी से बात लिखी गई है। इसमें भारतीय मूल के त्वचा विशेषज्ञ डॉ. आलोक विज के हवाले से कहा गया है कि “किसी भी तरह का घर्षण आपकी त्वचा के बाहरी हिस्से को रगड़ कर हटा देता है। जब आप रात को बिस्तर में लेटते हैं, तो त्वचा की कुछ कोशिकाएं उस घर्षण की वजह से हट जाती हैं। हटे हुए त्वचा के ये फ्लेक्स आपके बिस्तर पर जमा हो जाते हैं और इन्हें बेहद छोटे-छोटे कीड़े खाते हैं, और उनके मल से आपकी त्वचा में जलन, एलर्जी या अस्थमा जैसी समस्या हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
नई Scorpio के लिए तैयार हो जाइए! सब-4 मीटर मॉडल में क्या होगा अलग, जानें डिजाइन से केबिन तक
नई Scorpio के लिए तैयार हो जाइए! सब-4 मीटर मॉडल में क्या होगा अलग, जानें डिजाइन से केबिन तक
टेल लैंप का डिज़ाइन स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन जैसा ही दिखता है. विजन एस कॉन्सेप्ट पर आधारित एसयूवी में ब्रांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खैर, हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति सुबह सूर्योदय और शाम को सूर्यास्त से पहले स्नान को उत्तम मानती है।