सूरजपुर ।स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सचिव के नाम पर शिक्षकों ने VSK ऐप के जरिए ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के आदेश के खिलाफ आवाज बुलंद की है । शिक्षक नेता निर्मल भट्टाचार्य के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षकों के एक समूह ने जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर को ज्ञापन सौंपते हुए इस व्यवस्था को अव्यावहारिक और शिक्षक विरोधी बताया।

हेड मास्टर वेलफेयर एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष निर्मल भट्टाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि VSK ऐप शिक्षकों के निजी मोबाइल में इंस्टॉल कराया जा रहा है, जिसमें लोकेशन, गैलरी और अन्य संवेदनशील जानकारियों की अनुमति मांगी जाती है। इससे शिक्षकों की निजता पर खतरा है और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में जिम्मेदारी तय नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मोबाइल उनकी निजी संपत्ति है, जिसका उपयोग सरकारी काम के लिए दबावपूर्वक कराया जा रहा है, जबकि मोबाइल, रिचार्ज और रखरखाव का पूरा खर्च शिक्षक स्वयं उठाते हैं। इसके बदले विभाग की ओर से कोई सुविधा या भत्ता नहीं दिया जाता।

श्री भट्टाचार्य ने याद दिलाया कि वर्ष 2018 में कॉसमॉस परियोजना के तहत टैबलेट से हाजिरी की योजना पहले ही असफल हो चुकी है। ऐसे में बार-बार असफल प्रयोग थोपना शिक्षकों को कामचोर और गैर-जिम्मेदार साबित करने की कोशिश है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता उन्हें अंदर से कमजोर करती है, खासकर तब जब राष्ट्रीय महत्व से लेकर कई गैर-शैक्षणिक कार्यो का बोझ भी उन्हीं पर डाला जाता है।

व्यावहारिक दिक्कतों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि संकुलों में शिक्षक के अभाव में दूसरे स्कूल का शिक्षक पढ़ाने जाता है, तो उसकी उपस्थिति कहां दर्ज होगी। वहीं प्रधान पाठकों को अचानक विकासखंड कार्यालय बुलाए जाने जैसी स्थितियों में भी व्यवस्था पूरी तरह अस्पष्ट है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेड मास्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मांग की कि VSK ऐप के आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए और सभी स्कूलों में बायोमैट्रिक डिवाइस व इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान लोकेश साहू, रमेश गुप्ता, अब्दुल मुक्तदीर, संजय चौबे, तिलों खलखो, कुंती मैडम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।