Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जंयती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है. ये पावन पर्व चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है. ये पर्व भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक और पौराणिक मान्यता है कि चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन ही हनुमान जी का जन्म हुआ था. हनुमान जयंती को हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है.

Hanuman Jayanti 2026:हनुमान जयंती पर भक्त विधि विधान से बजरंगबली की पूजा करते हैं. मंदिर में उनके दर्शन करते हैं. मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से जीवन से संकट दूर होते हैं. जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Mahindra Thar 3 -नई Thar में मिलेगा Roxx वाला स्वैग? लॉन्च से पहले जानें केबिन डिजाइन और फीचर्स में क्या हो सकता है नया
Mahindra Thar 3 -नई Thar में मिलेगा Roxx वाला स्वैग? लॉन्च से पहले जानें केबिन डिजाइन और फीचर्स में क्या हो सकता है नया
Mahindra Thar 3-Door का फेसलिफ्ट जल्द आ सकता है. इसमें Roxx जैसा फ्रंट लुक, नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड केबिन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Hanuman Jayanti 2026:ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल हनुमान जयंती की तारीख क्या है? साथ ही जानते हैं हनुमान जयंती के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि.

हनुमान जयंती कब है? (Hanuman Jayanti 2026 Kab Hai)

पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 01 अप्रैल 2026 को सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर होगी. वहीं इस तिथि का समापन 02 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस साल चैत्र पूर्णिमा 02 अप्रैल को मनाई जाएगी और हनुमान जयंती का पर्व भी 02 अप्रैल 2026 को ही मनाया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
Honda 2028 तक भारत में नई सबकॉम्पैक्ट SUV ला सकती है, जो Nexon और Brezza जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हनुमान जयंती पूजा शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti Puja Subh Muhurat)

02 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन में पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा. ये मुहूर्त 07 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. वहीं शाम को 06 बजकर 39 मिनट से रात 08 बजकर 06 मिनट के बीच हनुमान जी की पूजा की जा सकती है.

हनुमान जयंती पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)

  • हनुमान जंयती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें.
  • फिर स्वच्छ लाल या नारंगी रंग के वस्त्र धारण करें .
  • अगर घर पर ही पूजा कर रहे हैं तो घर के मंदिर या एक साफ स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें.
  • फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र रखें. भगवान राम और माता सीता की तस्वीर भी रखें.
  • हनुमान जी को सिंदूर, लाल रंग के फूल, तुलसी दल, चोला और बूंदी के लड्डू का प्रसाद अर्पित करें. दीपक जलाएं.
  • उसके बाद मंत्र जाप करें. फिर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. अंत में आरती करें और सभी में प्रसाद वितरित करें.

ये खबर भी पढ़ें…
नई Scorpio के लिए तैयार हो जाइए! सब-4 मीटर मॉडल में क्या होगा अलग, जानें डिजाइन से केबिन तक
नई Scorpio के लिए तैयार हो जाइए! सब-4 मीटर मॉडल में क्या होगा अलग, जानें डिजाइन से केबिन तक
टेल लैंप का डिज़ाइन स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन जैसा ही दिखता है. विजन एस कॉन्सेप्ट पर आधारित एसयूवी में ब्रांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.