Goverdhan pooja।रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 26 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की है।

Goverdhan pooja।जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था।

अब राज्य सरकार ने इसे सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट), 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में राज्य शासन के सभी विभागों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और संबंधित कार्यालयों को अधिसूचना की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

इस निर्णय के बाद 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।