CG Accident,Raipur News: रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा स्थित वीआईपी रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि दो पहिया वाहन सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद तेलीबांधा पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। साथ ही घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला तेलीबांध के वीआईपी चौक का है। मृतक मां-बेटी की पहचान टेमरी गांव निवासी के रूप में की गई है।

बताया जा रहा हैं कि मां-बेटी स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से निकले हुए थे। वीआईपी चौक के पास जैसे ही पहुंचे तो तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और मां-बेटी सड़क पर जा गिरे। दोनों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी थी। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना तेलीबांधा पुलिस को दी।

पुलिस जांच में पता चला हैं कि हादसा काफी भयावह था। मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गांव में मातम

पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मर्चुरी पहुंचे हुए हैं।