LIVE UPDATE
Big news

राहगीरों से नगद समेत सोने चांदी की लूट..पुलिस ने दो अलग अलग अपराध में दो को किया गिरफ्तार…सामान भी बरामद

राह चलती महिलाओं से लूटपाट...आरोपी गिरफ्तार....

बिलासपुर—-सिविल लाइन पुलिस ने दो अलग अलग लूटपाटकी घटना दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार दोनों ही लूटपाट में आरोपियों ने राहगीरों से सोने चांदी समेत नगदी पार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। आरोपियों ने कबूल किया है कि कुदुदंण्ड, महाराणा प्रताप चौक के पास स्कूटी और मोटर सायकल से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लूट की सम्पत्ति को आपस में बांट लिया है। बहरहाल चोरी के सामान को बरामद भी कर दिया गया है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार पीड़िता सुष्मिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि  27 अप्रैल की दोपहर करीब 3.30 बजे कुदुदंण्ड में मोबाईल से बात करते जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार आरोपी मोबाईल लूट कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को ही शंकुतला यादव ने भी रिपोर्ट दर्ज कराया कि करीब 6.30 बजे महाराणा प्रताप चौक के पास थी। राह चलते आरोपियों ने लेडीस बैग पार कर दिया। लेडीज बैग के साथ आरोपियों ने मोबाईल, काॅन की टाप्स और नगद लेकर भाग गए।
मामले में तत्काल अपराध दर्ज किया गया। टीम बनाकर  घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी को खंगाला गया। फुटेज के आधार पर संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों ने अपना नाम अशोक नगर निवासी गोविंद मानिकपुरी और अणेरी निवासी निर्मल टंण्डनबताया। गिरफ्तार कर आरोपीयो को न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।
आरोपियों से बरामद चोरी का सामान
पुलिस ने आरोपियों से  दो नग मोबाईल कीमत 18000, एक जोड़ी सोने का टाप्स कीमत 8000, नगदी रकम 2100 बरामद किया है। इसके अलावा चोरी के समय उपयोग किए गए वाहन स्कूटी एक्टीवा और बिना नम्बर की मोटरसायकल जब्त किया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close