मैंने आपकी बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरारी में 13 दिनों से लापता 13 वर्षीय चिन्मय सूर्यवंशी की लाश गांव के स्कूल के पीछे झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम की मौत की वजह महज एक मोबाइल सेट निकली, जिसे बेचने की फिराक में गांव का ही 19 वर्षीय युवक छत्रपाल सूर्यवंशी गिरफ्तार कर लिया गया।

31 जुलाई से लापता, गांवभर में तलाश

ये खबर भी पढ़ें…
24 घंटे में जवाब दो! खिलाड़ियों की डाइट पर ए. एक्का को नोटिस, बहतराई की व्यवस्था भी सवालों में
24 घंटे में जवाब दो! खिलाड़ियों की डाइट पर ए. एक्का को नोटिस, बहतराई की व्यवस्था भी सवालों में
बिलासपुर... बहतराई के खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों की डाइट को लेकर शिकायत सामने आते ही खेल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

31 जुलाई की शाम चिन्मय अचानक घर से लापता हो गया था। परिजन और ग्रामीण गली-गली, खेत-खलिहान, यहां तक कि झाड़ियों में भी तलाश करते रहे। मां-बाप की आंखें बेटे की राह देखते-देखते पथरा गईं, लेकिन इंतजार का अंत दर्दनाक निकला — उसकी लाश गांव के स्कूल के पीछे झाड़ियों में पड़ी मिली।

मोबाइल बना मौत का कारण

पुलिस जांच में पता चला कि चिन्मय का गांव के ही युवक छत्रपाल सूर्यवंशी से मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी मोबाइल बेचने एक दुकान पहुंचा, लेकिन साइबर टीम ने लोकेशन ट्रेस कर उसे मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में छत्रपाल ने कबूल किया कि झगड़े के दौरान तैश में आकर उसने चिन्मय की हत्या कर दी और शव को स्कूल के पीछे फेंक दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
13 महीने से वेतन का इंतजार, जर्जर स्कूल से एक किमी दूर पढ़ने जा रहे बच्चे
13 महीने से वेतन का इंतजार, जर्जर स्कूल से एक किमी दूर पढ़ने जा रहे बच्चे
बिलासपुर... जिला कार्यालय में मंगलवार को हुए साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों ने स्कूल भवन, बिजली, लंबित भुगतान, मकान क्षति और पेंशन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांव में मातम और आक्रोश

घटना से गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हत्या न केवल एक बच्चे की जिंदगी छीनने वाली है, बल्कि यह समाज के लिए चेतावनी भी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाजा बजाने की बात पर खूनी बवाल, गणेश पंडाल में युवक की हत्या; 13 आरोपी गिरफ्तार
बाजा बजाने की बात पर खूनी बवाल, गणेश पंडाल में युवक की हत्या; 13 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर..मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा में गणेश पंडाल के पास बाजा बजाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.