LIVE UPDATE
Bilaspur

“स्वतंत्रता दिवस पर सलाखों की ‘स्वतंत्रता’… ड्राई डे पर जोरदार प्रहार”… अवैध कारोबारियों को जेल”.

बिलासपुर… स्वतंत्रता दिवस को जहां पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं शहर में कुछ लोग चोरी-छुपे अवैध शराब का कारोबार करने में लगे थे। लेकिन बिलासपुर पुलिस ने अपने “चेतना अभियान” और “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को धर दबोचा और बड़ी मात्रा में शराब जब्त की।

तारबाहर थाना की कार्रवाई
ड्राई डे पर तारबाहर पुलिस ने स्वदेशी प्लाजा के सामने घेराबंदी कर आरोपी रवि वर्मा को स्कूटी जुपिटर क्रमांक CG10 BZ 0370 सहित गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 43 नग देशी शराब पाव और 36 नग अंग्रेजी गोवा को मिलाकर कुल 15 लीटर शराब जब्त किए हैं।

सकरी थाना की कार्रवाई

 पुराना बाजार में सकरी पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक कुमार ध्रुव को शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी से करीब 6 लीटर देशी शराब बरामद किया गया

सकरी थाना की दूसरी कार्रवाई –

ग्राम जोंकी में दबिश देकर  पुलिस ने आरोपी शिव प्रसाद यादव को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से करीब 7 लीटर देशी शराब ज़ब्त किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सभी कारवाई को पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह एवं थाना प्रभारियो ने अंजाम दिया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close