CG Rain Alert -छत्तीसगढ़ में आखिरकार भीषण गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे राजधानी रायपुर समेत आसपास के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई।

इस बारिश ने लोगों को उमस और तपती गर्मी से बड़ी राहत दी। रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद, मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

आज भी जारी रहेगा बारिश का अलर्ट- CG Rain Alert

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और कोरबा जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं।

इन इलाकों के लिए विशेष रूप से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

क्यों हो रही है यह बारिश?CG Rain Alert

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने के कारण हो रही है। इस तरह के मौसम परिवर्तन से प्रदेश में कृषि और जलस्तर में सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।

मिली जानकारी अनुसार खराब मौसम को देखते हुए, मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। विशेष रूप से आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए, लोगों को खुले स्थानों पर न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।