बिलासपुर—-नगर विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने सुकमा में आईई़डी विस्फोट की निन्दा करने के साथ घायल थाना प्रभारी से मुलाकात किया है। अमर अग्रवाल ने कहा जवानों के एक एक जख्म का नक्सलियों से बदला लिया जाएगा। अमर ने चिकित्सकों से मिलकर घायल जवान की स्थिति को समझने का प्रयास किया। साथ ही थाना प्रभारी को जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की शुभकामनाएं दी है। 

     जानकारी देते चलें कि सुकमा जिले के कोंटा में विगत दिनों नक्सलियों ने आईई़डृी ब्लास्ट किया। आईईडी विस्फोट की चपेट में आने थाना प्रभारी सोनल ग्वाला बाल बाल तो बच गए। बावजूद इसके विस्फोट में सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में उन्हें ईलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

            नगर विधायक और भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल घायल थाना प्रभारी से मिलकर स्वस्थ्य होने की शुभकामनाए दी है। इस दौरान अमर अग्रवाल ने घायल सोनल ग्वाला से बातचीत भी किया। साथ ही चिकित्सकों को बेहतर इलाज का निर्देश भी दिया।

      अग्रवाल ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा दे रहे पुलिस अधिकारी और जवान अत्यंत कठिन परिस्थितियों में प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। हमारे जवान जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन रात खुद को जोखिम में रखकर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। जवानो का प्रदेश और देश के प्रति दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जवानों का सहास ही हमारा हौसला है। उनके साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा से प्रणाम है।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
बिलासपुर/कोटा(दिलीप तौलानी) क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह एक बार फिर उसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 अमर ने दुहराया कि सरकार वीर जवानों और अधिकारियों के साथ है। अंतिम सांस ले रहे नक्सलियों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
Cg news।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.