बिलासपुर—नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। प्रेस नोट जारी कर पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता ने प्रदेश सरकार की सुशासन नीतियों पर मुहर लगाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताया है। भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता जनता के प्रति आभारी है। सभी विजेता प्रत्याशी 16 फरवरी को जनता के बीच रैली निकालकर आशीर्वाद लेंगे। 

बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की बम्पर जीत पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने खुशी जाहिर किया है। उन्होने जीत पर बिलासपुर समेत प्रदेश की जनता को बधाई दी है। उन्होने कहा कि महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी ने 66 हजार 71 वोट से जीत हासिल कर इतिहास रचा है। इसके अलावा रिकार्ड 49 पार्षदों को जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। अमर ने इस दौरान मेयर पूजा विधानी और सभी पार्षदों को बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा इस जीत का असली हकदार निगम की जनता है। उन्होने प्रदेश सरकार की रीति नीति और सुशासन पर विकास का मुहर लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की  मेहनत और संकल्प को प्रमाणित किया है। अमर ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा।

अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा को मिली अपार सफलता से साफ हो गया है कि  कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अग्रवाल ने आगे बताया कि बिलासपुर नगर निगम के 49 वार्डों में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता के लिए विजय जुलूस 16 फरवरी को महामाया चौक से रामसेतु चौक, देवकीनंदन चौक, सदर होते हुए गोल बाजार और गांधी चौक पर संपन्न होगा। इस दौरान सभी प्रत्याशी जनता से आशीर्वाद लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.