बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)…पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने जिले में साइबर जागरुकता अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तकनीक ने मानव जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाया है, लेकिन डिजिटल लेन-देन में बढ़ती घटनाओं के साथ साइबर ठगी जैसी चुनौतियाँ भी सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी से लोग साइबर अपराधों से बच सकते हैं।

एसपी ने कहा कि यह जागरूकता अभियान लोगों में साइबर सुरक्षा की समझ बढ़ाने का प्रभावी प्रयास है। इसके अंतर्गत ऑडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर धोखाधड़ी और इससे बचाव के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। अभियान विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा जहाँ साइबर ठगी के मामले अधिक होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। एसपी ने कहा कि साइबर ठग हर दिन नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं और ज़रा सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है।

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अभय सिंह, एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
बिलासपुर/कोटा(दिलीप तौलानी) क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह एक बार फिर उसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय स्टेट बैंक ने राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान “हर भारतीय का बैंकर” की शुरुआत भी की है। यह अभियान 15 अगस्त से शुरू होकर 30 नवंबर 2025 तक चलेगा। अभियान के तहत नाचा दल और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और अनाधिकृत लेन-देन की शिकायतें हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
Cg news।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी और बैंक अधिकारियों ने सभी नागरिकों से साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की और कहा कि जागरुकता ही सुरक्षित डिजिटल जीवन की कुंजी है।