बिलासपुर…जिले में प्रशासनिक कार्यों को तेज़ी और पारदर्शिता देने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज टीएल बैठक में अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 30 सितम्बर तक सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कर लें, अन्यथा वेतन रोका जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ई-ऑफिस के जरिए कार्यों की गति बढ़ाने और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

शासन की योजनाओं पर सख़्त नजर

ये खबर भी पढ़ें…
हुड़दंग की तैयारी है तो सावधान! त्योहारों से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर पुलिस ने चेताया
हुड़दंग की तैयारी है तो सावधान! त्योहारों से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर पुलिस ने चेताया
बिलासपुर...त्योहारों की शुरुआत से पहले पुलिस ने उन लोगों को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है, जिनका पुराना रिकॉर्ड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना में संतृप्ति लेवल प्राप्त करने के लिए बाकी बचे लक्ष्यों को 30 सितम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इसे अभियान की तरह लेकर काम करें ताकि कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी अपने ऑफिस, घर और आसपास सफाई कर अभियान में भाग लें। जिलेभर में जनभागीदारी से अभियान चलाया जाएगा और स्कूल, हॉस्टल, आश्रम, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। राशन दुकानों का भी जायजा लेकर सुविधाओं में सुधार पर विचार होगा।

त्योहार के सीजन में शांति और सुरक्षा

ये खबर भी पढ़ें…
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में , PCC अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार
अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की चर्चाओं पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

त्योहारों को देखते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम से कहा कि शांति समिति की बैठक लेकर आयोजनों में हाई कोर्ट और राज्य शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। यातायात नियंत्रण के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी ताकि आम नागरिकों की सुविधा बनी रहे।

धान खरीदी में कोई किसान पीछे न रहे

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा: डीजे छुड़ाने को लेकर पुलिस से विवाद और तोड़फोड़
CG News-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सत्ताधारी दल के युवा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बचे हुए 13 हजार किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन तुरंत कराया जाए। एक भी किसान पंजीयन से वंचित नहीं रहना चाहिए।

सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान

कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी हुई। इसमें दुर्घटना रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। सड़कों पर मौजूद ब्लैक व ग्रे स्पॉट को पूरी तरह हटाने के निर्देश दिए गए। आरटीओ ने जानकारी दी कि गलत वाहन चलाने वाले 610 लाइसेंस निरस्त कर निगरानी बढ़ाई गई है। इसके अलावा शहर में लटकते तार हटाने और पुराने रेडियम संकेतों को बदलने का काम तेज करने को कहा गया। कोटका एक्ट के तहत कार्रवाई की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में प्रशासनिक ताकत एकजुट

बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी, अतिरिक्त एसपी अर्चना झा समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।