रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कपड़ा कारोबारी उठाईगिरी का शिकार हो गए। मीडिया रिपोर्ट अनुसार कारोबारी स्कूटी खड़ी कर पान खाने के लिए उतरे थे। इसी बीच किसी ने उनकी स्कूटी की डिक्की में रखा नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी किसी काम से 10 लाख नगदी लेकर स्कूटी से निकले थे। इसी दौरान कटोरा तालाब के पास पान दुकान में पान खाने उतरे थे। पान लेने के बाद जैसे ही अपनी स्कूटी के पास पहुंचे तो नगदी से भरा बैग डिक्की से गायब था।

कारोबारी ने तत्काल घटना की शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की। सिविल लाइन पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कार रही है।

पुलिस जांच में पता चला हैं कि अपराध को एक से ज्यादा लोगों ने अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। साथ ही घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है।

इधर, दिनदहाड़े उठाईगिरी की घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। सिविल लाइन पुलिस ने दावा किया हैं कि जल्द ही उठाईगिरी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।