कोरिया/जिले में अवैध शराब निर्माण, विक्रय और तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में चरचा क्षेत्र में अवैध शराब बेचने जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। 

सचिव आबकारी श्रीमती आर. शंगीता एवं कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन  त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी द्वारा यह कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
Raipur/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गत गुरुवार को सहायक जिला आबकारी अधिकारी  को मुखबिर से सूचना मिली कि आनी ग्राम से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से शराब लेकर चरचा बेचने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर खरवत चौक पर नाकाबंदी की गई, जहां मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16 सीएस 8762 (स्प्लेंडर) को रोका गया। जांच के दौरान अनिल कुमार कुजूर (निवासी चरचा) मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि पीछे बैठे प्रदीप दास के पास एक काले बैग में शराब रखी हुई थी। तलाशी लेने पर बैग से 5 नग, 2-2 लीटर की प्लास्टिक बोतलों में भरी महुआ शराब बरामद की गई।

अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 47 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें माननीय न्यायालय बैकुण्ठपुर में पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 हजार 783 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई के दौरान उपयोग की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर कलेक्टर न्यायालय में राजसात की कार्रवाई हेतु प्रकरण प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यवाही में आबकारी अमले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उल्लेखनीय है कि राज्य में संचालित शराब दुकानों की जानकारी के लिए श्मनपसंदश् मोबाइल ऐप उपलब्ध है, जिसमें विभिन्न ब्रांड की मदिरा एवं उनकी दरों की जानकारी मिलती है। साथ ही जिला आबकारी ने जानकारी दी है कि अवैध शराब से संबंधित शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर 14405 एवं मोबाइल नंबर +91-9424102102 (व्हाट्सएप) पर सूचना दी जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.