धमतरी। Old Pension बहाली, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ ने पावर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है।

चरणबद्ध आंदोलन के तहत अब प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी आज 10 जुलाई को रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज मुख्यालय, डंगनिया में प्रदर्शन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार राखी से पहले भैया का बहनों को शगुन
राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार राखी से पहले भैया का बहनों को शगुन
बलरामपुर/ रक्षाबंधन का पर्व आते ही बहनों की खुशियां अपने आप बढ़ जाती हैं। भाई की कलाई पर राखी बांधने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ के अनुसार प्रबंधन द्वारा लंबे समय से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने और बार-बार आश्वासन के बावजूद वादाखिलाफी किए जाने के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों का पुनर्गठन (रिस्ट्रक्चरिंग) और नियमित भर्ती, वेज रिवीजन बोर्ड के गठन के लिए समिति का गठन, तकनीकी एवं कंप्यूटर भत्ता, लंबित पदोन्नति, बाह्य स्रोत (आउटसोर्स) ठेका कर्मियों को सीधे कंपनी से भुगतान तथा नियमित भर्ती में उन्हें प्राथमिकता दिए जाने जैसी मांगें शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Old Pension समेत विभिन्न मांगों को लेकर 10 जुलाई को रायपुर कूच करेंगे बिजली कर्मचारी
विष्णु भैया का प्यार : महतारी वंदन योजना से मिला उपहार
रायपुर :एमसीबी जिले की पदमनी ने  रक्षाबंधन के पहले  महतारी वंदन योजना की एक हजार रुपये मिलने पर मुख्यमंत्री मंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंदोलन के प्रथम चरण में एक जून से 30 जून 2026 तक प्रदेश के सभी कार्यालयों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इसके बाद एक जुलाई से नौ जुलाई तक सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों में मुख्य अभियंता एवं कार्यपालक निदेशक के माध्यम से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपे गए। इसकी शुरुआत एक जुलाई को रायपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रीय कार्यालय गुढ़ियारी से हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – अम्बिकापुर में लिव-इन पार्टनर ने काटा गला, युवक की मौत, युवती गंभीर
CG News – अम्बिकापुर में लिव-इन पार्टनर ने काटा गला, युवक की मौत, युवती गंभीर
Cg news।अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां लिव-इन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमतरी संभाग अध्यक्ष लालजी साहू एवं सचिव रमाकांत साहू ने जिले के सभी बिजली कर्मचारियों से कर्मचारी हित में 10 जुलाई को डंगनिया स्थित मुख्यालय में आयोजित आमसभा एवं प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।