रायपुर।छत्तीसगढ़ में TET को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के साथ हुई बैठक में शिक्षा मंत्री ने विभागीय TET आयोजित कराने पर सहमति जताई है।

बैठक में शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित योग्यता के दायरे में शिक्षकों को लाने के लिए विभागीय परीक्षा आयोजित कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी। वर्ष में 3 बार सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय टेट परीक्षा आयोजित करने पर बनी सहमति दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
जशपुर में बिछेगी देशभर के शतरंज खिलाड़ियों की बिसात, 12 राज्यों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने
जशपुर में बिछेगी देशभर के शतरंज खिलाड़ियों की बिसात, 12 राज्यों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने
जशपुर में पहली बार आयोजित होने जा रहे ऑल इंडिया ओपन FIDE रेटेड चेस टूर्नामेंट चेकमेट @ जशपुर 2026 में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक में TET समेत शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई, शिक्षक संगठनों ने सरकार से TET को लेकर स्पष्ट रुख जानना चाहा, इस पर शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष व अलग TET परीक्षा आयोजित की जाएगी, यह परीक्षा सामान्य TET से अलग विभागीय स्तर पर शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कराई जाएगी।

परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को बनाने के सुझाव पर सहमति प्रदान की गई, न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंक को रखने का सुझाव दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शादी, तलाक, विरासत और लिव-इन… यूसीसी से क्या बदलेगा? छत्तीसगढ़ में मंथन शुरू
शादी, तलाक, विरासत और लिव-इन… यूसीसी से क्या बदलेगा? छत्तीसगढ़ में मंथन शुरू
बिलासपुर... छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में गठित समिति ने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व के डीपीसी हुए रिक्त पदों पर पूर्व नियमों के आधार पर वेटिंग सूची से प्राचार्य पदोन्नति देने, ई संवर्ग के व्याख्याता पर पदोन्नति, प्रधान पाठक ms/ps पर वरिष्ठता आधारित पदोन्नति हेतु रास्ता निकालने पर सहमति व्यक्त की गई है।

प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन तथा शिक्षक एलबी संवर्ग को समस्त प्रकार के देय लाभ पर भी विस्तृत चर्चा की गई, इसके साथ ही समस्त शिक्षक संवर्ग में व्याप्त विसंगति को दूर करते हुए केंद्रीय वेतनमान शिक्षक संवर्ग के लिए जारी करने पर भी चर्चा की गई। उपरोक्त मांगों पर मंत्री महोदय ने वित्त विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजने हेतु आस्वस्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – छत्तीसगढ़ में 18 निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा
CG News – छत्तीसगढ़ में 18 निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा
Cg news।रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, बोर्डों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेवारत शिक्षकों को पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय से बीएड ब्रिज कोर्स कराने की मांग पर भी दिए गए सुझाव पर व्यापक चर्चा की गई, विभाग द्वारा इस विषय मे पहल की जानकारी दी गई व निर्देशित किया गया, ततसंबंध में 19 अगस्त को एसीईआरटी रायपुर में भी मोर्चा की ओर से सुझाव पत्र दिए गए हैं जिस पर विस्तृत मसौदा तैयार करने का निर्देश मंत्री महोदय द्वारा उच्च अधिकारियों को दिया जा चुका है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों के हितों का ध्यान रखेगी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित योग्यता संबंधी प्रावधानों के दायरे में शिक्षकों को लाने के लिए विभागीय परीक्षा का विकल्प अपनाया जा सकता है, इससे TET से प्रभावित शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि पदोन्नति प्रक्रिया में भी शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखा जाए।

शिक्षा मंत्री के साथ चली बैठक में शिक्षक संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगें शिक्षा मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने सभी मांगों पर बारी-बारी से चर्चा की और शिक्षकों के हित में सकारात्मक तरीके से विचार करने का भरोसा दिलाया।

बैठक के बाद शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, केदार जैन ने सरकार के रुख को TET प्रभावित शिक्षकों के लिए सकारात्मक बताया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार ने विभागीय TET कराने को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है, अब उम्मीद है कि सरकार अपने आश्वासन का जल्द से जल्द क्रियान्वयन करेगी, उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित होना सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार को इस दिशा में ठोस जल्द कदम उठाना चाहिए।

शिक्षक नेताओं के मुताबिक बैठक में उनकी सभी पांच प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लेकर गंभीर हैं और जरूरत पड़ने पर आगे भी सरकार और शिक्षा मंत्री के सामने अपनी बात रखते रहेंगे। शिक्षा मंत्री के साथ सभी मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा के बाद मोर्चा ने आक्रामक रवैया में शिथिलता बरतते हुए सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक प्रमुखों से अपनी मांगों के संदर्भ में चर्चा जारी रखेगी।प्रतिनिधि मंडल में मोर्चा के पदाधिकारी गण सुधीर प्रधान देवनाथ साहू, शैलेंद्र यदु, मनोज सनाढ्य, योगेश सिंह ठाकुर, सुखनंदन साहू ,जयंत यादव, बीरबल देशमुख, धर्मेश शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, ताराचंद जायसवाल, ममता खालसा, जिला संचालक गण डॉ भूषण लाल चंद्राकार, दिलीप साहू, नारायण चौधरी, परमेश्वर निर्मलकर, गोपी वर्मा, शत्रुहन साहू, सहित जिला एवं ब्लाक पदाधिकारी गण के नंद कुमार साहू, गेवाराम नेताम, आशुतोष शुक्ला, राहुल नेताम, कैलाश प्रसाद साहू , कामता प्रसाद साहू, माधव साहू, मनोज वर्मा, किशन देशमुख, महेश चंद्राकर, दिनेश निर्मलकर, रोहित देशमुख, नंद कुमार रामटेके, सुरेश केला, संजय यादव, दिनेश्वर साहू, जीवन वर्मा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित थे।