बिलासपुर—-रतनपुर पुलिस ने  सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल किए जाने के जुर्म और शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी से तलवार भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अकलतरी निवासी शिवा देवांगन  है।
रतनपुर पुलिस के अनुसार 13 जून को ग्राम लखराम निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम अकलतरी निवासी शिवा देवांगन का पिता घर में किराये पर रहता है। इस बात को लेकर शिवा देवांगन उसके खिलाफ दुश्मनी का भाव रखता है। बदनाम करने की नीयत से शिवा देवांगन ने उसकी बेटी का अश्लील फोटो मोबाइल पर भेजा। आरोपी ने बेटी का फोटो एडिट किया है। जब ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है। आरोपी ने इसके पहले पालतू कुत्ता को तलवार से काटकर मार डाला है।
       पुलिस ने महिला की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिवा देवांगन को गिरफ्तार किया। तलवार के साथ मोबाइल भी बरामद किाय है। आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तारी के बाद जेल दाखिल कराया है।