बिलासपुर…. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज तड़के बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालकों सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवासीय और कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी की। रायपुर से पहुँची टीम ने सुबह-सुबह ही क्षेत्र को घेर लिया और बंद कमरों में दस्तावेजों की तलाशी तथा पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे शहर में सनसनी फैल गई और व्यापार जगत में चर्चा तेज हो गई।

मंगल स्थित महावीर नगर में दबिश नहीं

ये खबर भी पढ़ें…
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
बिलासपुर..महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को हुई राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 13 प्रकरण सामने आए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 सूत्रों के अनुसार, सुल्तानिया परिवार के मकान महावीर नगर मंगला चौक के पास में भी स्थित हैंl लेकिन वहां ED की टीम नहीं पहुँची। छापेमारी फिलहाल केवल क्रांति नगर स्थित घरों और ठिकानों तक सीमित रही। महावीर नगर क्षेत्र में किसी भी तरह की दबिश या तलाशी की खबर नहीं है।

कार्रवाई को लेकर अटकलें

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों का कहना है कि छापेमारी वित्तीय लेन-देन और संभावित कोयला कारोबार से जुड़ी गड़बड़ियों के सुरागों पर केंद्रित  है। हालांकि, ED ने अभी तक इस कार्रवाई से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इसी तरह, सुल्तानिया परिवार या मीनाक्षी ट्रेडर्स की ओर से भी किसी तरह की टिप्पणी सामने नहीं आई है।

व्यापार जगत में हलचल

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर के व्यापार जगत में यह छापेमारी चर्चा का विषय है। अचानक हुई कार्रवाई से कारोबारी वर्ग सकते में है। लोग संभावित प्रभावों और आने वाले दिनों में जांच की दिशा को लेकर अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं।

अभी जांच जारी, पुख्ता जानकारी की प्रतीक्षा

फिलहाल, ED की टीम क्रांति नगर स्थित मकानों के भीतर कागजातों की जांच और पूछताछ कर रही है। कौन-से दस्तावेज बरामद हुए हैं और जांच किस खास मामले से जुड़ी है। इस पर अभी किसी तरह की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।