LIVE UPDATE
Bilaspur

नशे में किया गाली-गलौज…भड़का आरोपी…उतार दिया मौत के घाट

बिलासपुर…कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के पहाड़बछाली गांव में एक अंधे क़त्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज़ कुछ घंटों में सुलझा लिया है। हत्या के आरोपी यशराज भानु उर्फ छोटा  को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।

घटना 4 अगस्त की है, प्रार्थी गंगाबाई गंधर्व ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव की एक महिला बृहस्पति बाई के घर में छेदीलाल यादव की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में जांच टीम को तैयार किया गया।

फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। गवाहों से पूछताछ शुरू हुई। संदेह के आधार पर यशराज भानु उर्फ छोटा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ मे संदेही ने बताया कि  मृतक ने शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज हुई।  गुस्से में आकर  घर में रखे टांगी से गले पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस हत्या मे उपयोग किए गए टांगी को  बरामद किया।  आरोपी को धारा 103(1) BNS के तहत विधिवत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।

इ कार्रवाई में फॉरेंसिक टीम, उपनिरीक्षक राज सिंह, ASI भारतलाल राठौर, मोतीलाल सूर्यवंशीनरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, अंकित जायसवाल, और संदीप शर्मा की अहम भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close