बलौदा बाजार…शासकीय स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। बलौदा बाजार जिले के लच्छनपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कुत्ता का जूठा भोजन परोसने की जानकारी के बाद प्रशासन ने तत्काल और निर्णायक कदम उठाए हैं।

जिला कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन संचालन कार्य से स्थायी रूप से पृथक कर दिया गया है। यह कार्रवाई 28 जुलाई 2025 को घटी उस घटना के बाद की गई, जिसमें पकी हुई सब्ज़ी को एक आवारा कुत्ता जूठा कर गया था। बावजूद इसके उसी भोजन को बच्चों को परोसा गया

ये खबर भी पढ़ें…
एनएच-343 में सड़क नहीं, ‘लेन-देन’ की परतें उखड़ीं! 11.39 लाख की कथित कैश-बुक ने खोला भ्रष्टाचार का राज, अफसरों के नाम पर 9.95 लाख
एनएच-343 में सड़क नहीं, ‘लेन-देन’ की परतें उखड़ीं! 11.39 लाख की कथित कैश-बुक ने खोला भ्रष्टाचार का राज, अफसरों के नाम पर 9.95 लाख
बलरामपुर-रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)। एनएच-343 पर सड़क की बदहाली को लेकर सवाल पहले से उठते रहे हैं, लेकिन अब सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चों ने स्वयं इस बात की जानकारी स्कूल स्टाफ को दी। जिसके बाद शिक्षकों ने भोजन परोसने से मना किया था। लेकिन समूह  ने बुनियादी स्वास्थ्य मानकों की अवहेलना करते हुए भोजन को छात्रों के बीच परोस दिया। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का फरमान सुनाया ।

एसडीएम पलारी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने तत्परता से मामले की पड़ताल की। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर न केवल समूह को हटाया गया।, बल्कि अस्थायी रूप से मध्यान्ह भोजन की ज़िम्मेदारी संस्था प्रमुख को सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Weather – मौसम का बदला मिजाज, भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें अलर्ट
CG Weather – मौसम का बदला मिजाज, भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें अलर्ट
Cg weather।छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है, जिससे प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन की सक्रियता यहीं नहीं रुकी। बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए सभी बच्चों का ऐहतियातन वैक्सीनेशन भी करवाया गया। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिससे जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.